
मानसून के आते ही देश भर मे मौसमी और जल-जनित बीमारियों के आंकड़ों मे तेज़ उछाल दिखाई देने लगता है। मानसून की शुरुआत होते ही जून के मुकाबले जुलाई में संक्रमण के मामले बहुत तेज़ रफ्तार से बढ़ रहे हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के हेल्थ डेटा को देखें, तो जुलाई के शुरुआती 15 दिनों के भीतर ही डेंगू के मामले 93 से सीधे बढ़कर 165 मामले पर पहुँच गए है, लेप्टोस्पायरोसिस 28 से बढ़कर 52 मामले हो गया और खतरनाक H1N1 इन्फ्लुएंजा वायरस तो 10 से बढ़कर सीधे 53 मामलों तक जा पहुँचा है। और ये केवल मुंबई का ही नहीं बल्कि हर जगह का हार है। राष्ट्रीय स्तर पर पश्चिम बंगाल और केरल जैसे राज्य इस समय सबसे ज्यादा जल-जनित और वेक्टर-जनित बीमारियों से ग्रसित होते है। दिल्ली नगर निगम (MCD) के आंकड़ों के अनुसार भी, इस सीज़न की शुरुआत में ही डेंगू के 162 सत्यापित मामले और मलेरिया के 42 मरीज सामने आ चुके हैं। और ये तो केवल अस्पतालों के आँकड़े के असल मे हालात इससे भी गंभीर हो सकते है। क्यूंकि बहुत से लोग अस्पताल तक जा ही नहीं पाते कभी पैसे की कमि या लापरवाही के चलते।
इस संकट को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, (MoHFW) और जिला कलेक्टर्स ने सख्त स्वास्थ्य
एडवाइजरी जारी की है। निर्माण स्थलों पर पानी जमा करने पर रोक लगाई गई है। ज़िला स्तर पर कलेक्टर्स
को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो सोसायटियों और रिहायशी इलाकों में अनिवार्य 'ड्राई डे'
(साप्ताहिक जल सफाई अभियान) की निगरानी कर रहे हैं। दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों के स्वास्थ्य
विभागों ने सरकारी अस्पतालों में बेड आरक्षित करने और रैपिड डायग्नोस्टिक किट्स की उपलब्धता
सुनिश्चित करने के कड़े आदेश दिए हैं।
लेकिन प्रशासनिक आदेश तब तक अधूरे हैं, जब तक जनता खुद जागरूक नहीं होती। सड़क किनारे बना खाना बंद
करना, पानी उबालकर पीना और अपने घर के आसपास पानी न ठहरने देना, बुनियादी जिम्मेदारिया है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून के दौरान खाद्य और पेय पदार्थों में बैक्टीरिया 2 से 6 घंटे के भीतर तेजी से पनपते हैं। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि यदि बुखार 2 से 3 दिन से अधिक समय तक बना रहे, तो इसे सामान्य वायरल न मानकर तुरंत रक्त जांच करानी चाहिए ताकि प्लेटलेट्स गिरने से रोका जा सके। जनता को सड़क किनारे खुला खाना न खाने और केवल उबला हुआ पानी पीने की सख्त हिदायत दी गई है।
➡️ Channel ID youtube से कैसे find करे उसके लिए आप मेरा ये पोस्ट पढ़ सकते है 👇
Monsoon and diseases मानसून और बीमारियाँ! अगर आपको News समझ में आया तो कृपया like , Share और मेरे Youtube Channel [TechknowTouchwood] को Subscribe करना न भूले!
Other Links Related to More On Techknowtouchwood