
शैवाल वृक्ष (एल्गी ट्री) वायु प्रदूषण से लड़ने और हवा को साफ करने वाली एक आधुनिक मशीन है। भारत की पहली शैवाल वृक्ष मशीन मध्य प्रदेश के भोपाल शहर मे अशोका गार्डन के विवेकानंद पार्क में स्थापित की गई है। इसे मशरूम वर्ल्ड ग्रुप द्वारा विकसित किया गया है, और यह पूरी तरह से सौर ऊर्जा से चलती है।
यह मशीन प्रकाश संश्लेषण के सिद्धांत पर काम करती है जैसे की प्राकृतिक पेड़ करते हैं। यह मशीन अपने सक्शन पंप के जरिए आसपास के वातावरण की प्रदूषित हवा और जहरीली कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) को अंदर खींचती है, जहाँ टैंक में मौजूद विशेष हरे सूक्ष्म शैवाल (माइक्रोएल्गी) सौर ऊर्जा और रोशनी की मदद से इस कार्बन को पूरी तरह सोख लेते हैं। इस प्रक्रिया के बाद, मशीन हवा को शुद्ध करके भारी मात्रा में ताजी ऑक्सीजन (O2) बाहर छोड़ती है, जबकि प्रदूषित कण टैंक के नीचे बैठ जाते हैं। समय के साथ बढ़ने वाले इन शैवालों को बाद में बाहर निकाल लिया जाता है, जिसका उपयोग जैविक खाद या बायो-फ्यूल बनाने में होता है, जिससे यह पर्यावरण को साफ रखने का एक पूरी तरह इको-फ्रेंडली और जीरो-वेस्ट तरीका बन जाता है।
इस मशीन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसका केवल एक यूनिट अकेले 25 बड़े और पुराने पेड़ों के बराबर कार्बन सोखने और हवा साफ करने की क्षमता रखता है। पर शैवाल वृक्ष को प्राकृतिक पेड़ों के विकल्प के रूप में नहीं, बल्कि उनके सहयोगी के रूप में देखा जाना चाहिए। ये कभी प्राकृतिक पेड़ों की जगह नहीं ले सकते है। प्राकृतिक पेड़ हवा शुद्ध करने के साथ- साथ और भी बहुत से जरूरी कार्य करते है जो ये मशीन नहीं कर सकती, जसे की मिट्टी के कटाव को रोकना, भूजल स्तर को बढ़ाना, बारिश लाने में मदद करना, पक्षियों, कीड़े-मकोड़ों और कई जीवों को आश्रय और भोजन देना, पूरे इलाके की हवा को ठंडा रखना और छाया देना, ये सब काम यह मशीन नहीं कर सकती। इसे शहरों के उन भीड़-भाड़ वाले चौराहों, फैक्ट्रियों के पास या कंक्रीट के जंगलों में लगाया जाता है जहाँ जगह की कमी के कारण असली पेड़ लगाना मुमकिन नहीं होता।
➡️ Channel ID youtube से कैसे find करे उसके लिए आप मेरा ये पोस्ट पढ़ सकते है 👇
क्या आप एल्गी ट्री के बारे में जानते हैं, जो एक आधुनिक मशीन है जो वायु प्रदूषण से लड़ती है और हवा को साफ करती है? अगर आपको News समझ में आया तो कृपया like , Share और मेरे Youtube Channel [TechknowTouchwood] को Subscribe करना न भूले!
Other Links Related to More On Techknowtouchwood