
अतिक्रमण केवल ईंट, पत्थर या कंक्रीट का अवैध ढांचा नहीं है, बल्कि यह सामाजिक न्याय, कानून व्यवस्था और नागरिक नैतिकता पर एक सीधा प्रहार है। जो पूरे समाज के लिए एक अभिशाप है। जब किसी समाज मे अवैध अतिक्रमण होता है तो वो उस समाज को भीतर से खोकला करता है, उसकी नींव को कमजोर कर देता है। । किसी भी मजबूत समाज की नींव अनुशासन, परस्पर सम्मान और अधिकारों व कर्तव्यों के संतुलन पर टिकी होती है। अवैध अतिक्रमण इस संतुलन को बिगाड़ता है।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के आंकड़ों के अनुसार, देश में लगभग 13,05,668.1 हेक्टेयर (यानी
13,056.68 वर्ग किलोमीटर) वन भूमि अवैध कब्जे की चपेट में है। वन भूमि पर कब्जे के मामले में मध्य
प्रदेश सबसे आगे है, जहाँ अकेले लगभग 5.46 लाख हेक्टेयर (5,460.9 वर्ग किलोमीटर) से अधिक वन भूमि पर
अवैध कब्जा है, जो कि देश के कुल अतिक्रमित वन क्षेत्र का लगभग 42% है। देश भर में रक्षा विभाग की
लगभग 11,152 एकड़ खाली सैन्य भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण दर्ज किया गया है। भारतीय रेलवे की कुल
4.99 लाख हेक्टेयर जमीन में से लगभग 1,068 हेक्टेयर जमीन (करीब 0.21%) पर अवैध कब्जा है।
सड़कों, फ्लाईओवर, मेट्रो लाइनों या रेलवे पटरियों के पास अवैध कब्जे से सरकारी परियोजनाओं में देरी होती है। उस इलाके की कानूनी संपत्तियों की मार्केट वैल्यू कम हो जाती है। आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं और शहरों में घंटों ट्रैफिक जाम लगता है। ज्यादातर बड़े शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु में जलभराव और बाढ़ का सबसे बड़ा कारण ड्रेनेज सिस्टम (नालों) और तालाबों पर हुआ अवैध अतिक्रमण ही है। पानी की निकासी रुकने से पूरा शहर डूब जाता है। अवैध कब्जों वाले क्षेत्रों में सीवेज और कूड़ा प्रबंधन की कोई व्यवस्था नहीं होती। खुले में बहता कचरा और गंदा पानी मलेरिया, डेंगू और टाइफाइड जैसी बीमारियों का केंद्र बन जाता है।
आज ये अवैध अतिक्रमण धीरे-धीरे अपराधियों, जुआरियों, नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का पक्का अड्डा बनते जा रहे है। ये अवैध अड्डे जानबूझ कर तंग गलियां या छिपने वाली जगहें मे बसाए जाते है, ताकि स्थानीय पुलिस के लिए वहाँ पर नजर रखना या अपराधियों को पकड़ना मुश्किल हो जाए। कई बार स्थानीय अपराधियों को इन अड्डों के संरक्षकों जैसे स्थानीय दबंग या भू-माफिया का राजनीतिक और सामाजिक संरक्षण तक प्राप्त होता है, जिससे पुलिस भी कार्रवाई करने से कतराती है।
➡️ Channel ID youtube से कैसे find करे उसके लिए आप मेरा ये पोस्ट पढ़ सकते है 👇
Illegal Encroachment | अवैध अतिक्रमण! अगर आपको News समझ में आया तो कृपया like , Share और मेरे Youtube Channel [TechknowTouchwood] को Subscribe करना न भूले!
Other Links Related to More On Techknowtouchwood